स्वराज इंजिन्स लिमिटेड में सैकड़ो पदों के लिए साक्षात्कार 9 को

rakesh nandan

02/12/2025

मोहाली स्थित स्वराज इंजिन्स लिमिटेड द्वारा एसोसिएट ट्रेनी (आईटीआई) के 300 पदों और डिप्लोमाधारकों के फिक्स्ड टर्म इम्प्लॉयमेंट (FTE) आधार पर भरे जाने वाले 300 पदों के लिए 9 दिसंबर को आईटीआई लंबलू में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आईटीआई लंबलू के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने दी। प्रधानाचार्य के अनुसार एसोसिएट ट्रेनी के पदों के लिए एमएमवी, मैकेनिक, ऑटो, ऑटो इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टर्नर, मशीनिस्ट, मैक, डीजल, ट्रैक्टर, टूल एंड डाई मेकर सहित विभिन्न ट्रेडों से पासआउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹15,150 मासिक वेतन के साथ ईएसआई और पीएफ की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि FTE आधार पर भरे जाने वाले 300 पदों के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल डिप्लोमा, डिप्लोमा इन प्रोडक्शन, या ऑटोमोबाइल डिप्लोमा होना अनिवार्य है। चयनित युवाओं को ₹16,065 मासिक वेतन के अलावा

  • ईएसआई

  • पीएफ

  • बोनस

  • नाइट शिफ्ट अलाउंस

  • वर्दी

  • एक समय भोजन

  • दो बार चाय

  • तथा कई अन्य सुविधाएँ
    भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने बताया कि पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने—

  • सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी

  • पहचान प्रमाण

  • 4 पासपोर्ट फोटो

  • कोविड-19 वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट

  • और अन्य आवश्यक दस्तावेज

—के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94184-50844 तथा कंपनी के मोबाइल नंबर 93061-97730 पर संपर्क किया जा सकता है।