जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड, गुडगाँव के लिए सी.टी.एस ट्रेनी के 200 पदों के लिऐ दिनांक 05-7-2024 को 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं, बिलासपुर हि.प्र. में किया जा रहा है। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम पचास प्रतिशत अंको के साथ दसवीं पास, आयु सीमा 18 से 20 वर्ष । मासिक मानदेय रु 16500 दिया जायेगा, इसके अलावा इन्शोरेंस, कैंटीन, यूनिफार्म व् शूज की सुविधा दी जाएगी । कंपनी के द्वारा एन.सी.वी.टी द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग भी करवायी जाएगी और दो साल के बाद परीक्षा पास होने पर ऑटोमोबाइल ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
इच्छुक पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 05-7-2024 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं, बिलासपुर हि.प्र पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं I अधिक जानकारी हेतू 8278760755 पर सम्पर्क करें । उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर रजिस्टर करके इंटरव्यू के लिए आवेदन करें । उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर पंजीकृत होना अनवार्य है।