सुरेश कश्यप ने नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

rakesh nandan

18/12/2025

भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित संगठनकर्ता हैं, जिनका राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां नेतृत्व का चयन योग्यता, अनुभव और समर्पण के आधार पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की नियुक्ति पार्टी की मजबूत संगठनात्मक परंपरा का प्रमाण है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को सुदृढ़ करने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी की भावी रणनीतियों को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। सांसद सुरेश कश्यप ने नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा।