3 मार्च को सुन्नी में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर

rakesh nandan

28/02/2026

तहसील कल्याण अधिकारी सुन्नी Satish Sharma ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च 2026 को सिविल अस्पताल सुन्नी में कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर Department of Social Justice and Empowerment तथा Department of Health and Family Welfare के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

60 वर्ष से अधिक आयु वालों की निशुल्क जांच

कैंप के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क आंखों की जांच की जाएगी। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका ऑपरेशन Indira Gandhi Medical College and Hospital में पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।

मुफ्त वाहन सुविधा

ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को अस्पताल आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। तहसील कल्याण अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने परिचित बुजुर्गों को भी 3 मार्च को सिविल अस्पताल सुन्नी में जांच हेतु भेजें।