होली उत्सव की पहली शाम जगमगाएगा सुजानपुर

rakesh nandan

24/02/2026

होली उत्सव की पहली शाम को जगमगा उठेगा सुजानपुर का आसमां

हमीरपुर, 23 फरवरी। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में इस बार कई नई और आकर्षक गतिविधियां शामिल की जा रही हैं। आयोजन समिति उत्सव को और भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां कर रही है।


टीहरा किले से उड़ेंगी आकाशीय लालटेनें

उपायुक्त एवं आयोजन समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 1 मार्च की शाम को Tira Fort से उत्सव स्थल चौगान की ओर आकाशीय लालटेनें उड़ाई जाएंगी। इन लालटेनों की रोशनी से सुजानपुर का आसमान जगमगा उठेगा और उद्घाटन अवसर पर एक मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करेगा। इस दौरान किले परिसर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जिससे ऐतिहासिक धरोहर और अधिक आलोकित होगी।


3 मार्च को होगी भव्य ब्यास आरती

3 मार्च की शाम साढ़े छह बजे Beas River के किनारे ब्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


उत्सव में जुड़ेंगी नई गतिविधियां

उपायुक्त ने बताया कि होली उत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए अन्य गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है, जिससे यह आयोजन और यादगार बने।