राज्य महिला आयोग का हमीरपुर में जागरूकता शिविर

rakesh nandan

03/01/2026

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से आगामी 5 जनवरी को जिला हमीरपुर के एनजीओ भवन में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

मुख्य अतिथि के रूप में सुनील शर्मा बिट्टू होंगे उपस्थित

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जागरूकता शिविर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

महिला आयोग अध्यक्ष भी लेंगी भाग

इस अवसर पर विद्या नेगी, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी और महिलाओं को उनके अधिकारों व कानूनी संरक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगी। महिला आयोग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस शिविर में महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा, कानूनी सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया जाएगा।