St. Thomas School Shimla में 28 फरवरी 2026 को “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से अवगत कराने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम MY Bharat शिमला तथा Ministry of Youth Affairs and Sports के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिक्षकों ने किया मार्गदर्शन
श्रीमती हर्षलता (पीजीटी भौतिकी) ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान वैज्ञानिक C. V. Raman द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु एवं तर्कशील बनने का संदेश दिया। श्री सुरेन्द्र शर्मा (पीजीटी रसायन विज्ञान) ने नवाचार और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने पर बल दिया। श्रीमती तनुजा (पीजीटी जीव विज्ञान) ने विज्ञान के दैनिक जीवन में महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए A. P. J. Abdul Kalam, Homi J. Bhabha और Vikram Sarabhai के योगदान को रेखांकित किया।
विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां
दिव्याशी हिमटा, अतिरथ, शुभम शर्मा, दीपांशी शर्मा, आस्था ठाकुर और एंजल शर्मा ने विज्ञान दिवस, पर्यावरण संरक्षण, अंतरिक्ष अनुसंधान और विज्ञान के सामाजिक प्रभाव जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। इस प्रकार विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।