नाहन| 15 फ़रवरी | जिला सिरमौर पुलिस ने आज नाहन में विभिन्न मामलों में पड़े मादक पदार्थों को अदालत के आदेशों के बाद नष्ट किया है। पुलिस टीम ने SSP सिरमौर रमन कुमार मीणा की देखरेख में 2 किलोग्राम से अधिक चरस, नशीले कैप्सूल, कफ सिरप व अफीम के पौधों को नष्ट करने का कार्य किया है।
मीडिया से रूबरू हुए SSP सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पिछले सालों में पुलिस द्वारा NDPS के जो मामले दर्ज किए गए थे और जिन मामलों का निर्णय हो चुका है उन सभी मामलों में पकड़े नशीलें पदाथों को आज पुलिस लाइन नाहन में नष्ट किया गया है।
SSP ने बताया कि आज मौके पर दो किलोग्राम से अधिक चरस, कफ सिरप, नशीले कैप्सूल समेत अफीम के पौधों को आग के हवाले कर पूरी तरह से नष्ट किया गया है।
रमन कुमार मीणा ने कहा कि सभ्य समाज में आज नशे की कीमत राख से ऊपर नहीं है। उन्होंने खासकर युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को धीरे-धीरे बर्बादी की ओर धकेलता है। ऐसे में व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए।
