सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को ई-केवाईसी के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि जिन पात्र लाभार्थियों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे 28 फरवरी से पूर्व अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित ई-केवाईसी एवं सत्यापन करवा लें।
जिला कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न करवाने की स्थिति में यह माना जाएगा कि संबंधित पेंशनधारक अनुपलब्ध है या सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं है। ऐसे पेंशनभोगियों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पेंशनभोगी का आधार कार्ड नहीं बना है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है, तो वह संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है।
ई-केवाईसी सत्यापन से जुड़ी जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक अथवा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।