सिरमौर पुलिस द्वारा नशा माफिया के खात्मे के लिए गठित SIU टीम ने 28-11-2025 को एक और बड़ी सफलता हासिल की। टीम को गुप्त सूचना मिली कि तालिब अंसारी, पुत्र खलील अंसारी, निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर (देहरादून), लंबे समय से चरस तस्करी में संलिप्त है और आज भी मोटरसाइकिल UK16E 7004 Splendor पर चरस की खेप लेकर विकासनगर से पांवटा साहिब की ओर आ रहा है।
सूचना के आधार पर SIU टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोका। तलाशी पर उसके बैग से बत्ती के आकार की काले रंग की ठोस अवस्था में 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना पुरूवाला में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की खेप वह कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने कहा कि पूरे नेटवर्क को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजना लक्ष्य है।
दूसरी कार्रवाई — अवैध शराब बरामद
इसी दिन शाम को पुलिस थाना माजरा प्रभारी अपनी टीम के साथ टोकियों (बियर फैक्टरी कार्ल्सबर्ग) क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी गुप्त सूचना मिली कि यशपाल, निवासी घुंगलों (धौलाकुआं, पांवटा साहिब), अपने घर के पास खेतों में झाड़ियों में कच्ची कशीदशुदा शराब छिपाकर बेचने का कारोबार करता है।
सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी की गई और यशपाल के खेत में तूनी के पेड़ के नीचे रखी दो प्लास्टिक बोतलों से कुल 4 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की गई।
इस पर पुलिस थाना माजरा में आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का अन्वेषण जारी है।