नए साल पर सिरमौर पुलिस का सख्त एक्शन, 12 केस दर्ज

rakesh nandan

02/01/2026

दिनांक 01.01.2026 को जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करी, अवैध शराब तथा सट्टेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त हुई हैं।

अफीम तस्करी का खुलासा

पांवटा साहिब क्षेत्र में स्पेशल डिटेक्शन टीम गश्त पर थी। गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तकिम पुत्र महमूद, निवासी रहिमा कॉलोनी छछरोली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को मोटरसाइकिल HR71D-4523 सहित रोका गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से 136 ग्राम अफीम बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में ND&PS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

शराब माफिया के विरुद्ध 8 अभियोग दर्ज

जिला के विभिन्न पुलिस थानों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 30 लीटर से अधिक अवैध/कशीदशुदा शराब बरामद की गई। इन मामलों में पच्छाद, राजगढ़, पांवटा साहिब, रेणुका जी, पुरुवाला, संगड़ाह एवं नाहन क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है।

सट्टेबाजों पर भी शिकंजा

इसी दिन सट्टेबाजी के विरुद्ध भी बड़ी कार्रवाई की गई।

  • थाना पुरुवाला में नफीस से दड़ा-सट्टा पर्चियां व ₹1590 नकद बरामद

  • थाना पांवटा साहिब में रशीद से ₹1110 नकद बरामद

दोनों मामलों में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

जिला सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा, अवैध शराब व जुए के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।