सिरमौर में नशा, हमला व जुआ के मामले दर्ज

rakesh nandan

02/03/2026

सिरमौर में पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न मामलों में अभियोग दर्ज

सिरमौर जिला में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ, हमला, सड़क दुर्घटना, उद्घोषित अपराधी और जुआ अधिनियम से संबंधित मामलों में अभियोग दर्ज किए हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई इन कार्रवाइयों से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया है।


राजगढ़: 124 ग्राम चुरा पोस्त बरामद

राजगढ़ पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कमल राज पुत्र इन्द्र सिंह निवासी गाँव कडयुथ, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान 124 ग्राम चुरा पोस्त/भुक्की बरामद की गई। इस मामले में धारा 15 ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


माजरा: हमला और धमकी का मामला

माजरा पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान इकराम पुत्र इस्लाम निवासी फतेहपुर, डाकघर माजरा के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता साकिर अली ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी 2026 को उसकी गाड़ी पर पत्थर मारे गए और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने 40 लाख रुपये देने और पत्नी को तलाक देने की धमकी दी। मामला धारा 125, 324(4), 351(2), 308(3) BNS के तहत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।


शिलाई: टिप्पर की टक्कर से व्यक्ति घायल

शिलाई थाना क्षेत्र में एक टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता भूपेंद्र चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 मार्च 2026 को NH-707 पर एक टिप्पर (HP85-2941) ने सुरेश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इस संदर्भ में धारा 281, 125(a) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


रेणुका जी: उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

रेणुका जी में पुलिस की विशेष टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकमल नेगी को केस संख्या 31/21 (धारा 406, 420, 120B, 411 IPC) में न्यायालय में उपस्थित न होने पर पकड़ा गया। इस संबंध में धारा 209 BNS के तहत नया अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुरुवाला: जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुरुवाला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्ण सिंह के कब्जे से 1,090 रुपये बरामद किए गए। मामला धारा 13A-3-67 G. Act के तहत दर्ज कर तफ्तीश जारी है।