सिरमौर: जुआ, अवैध शराब व दो सड़क हादसों में दो की मौत

rakesh nandan

06/02/2026

🟦 पुरुवाला: दड़ा सट्टा लगाते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रामचन्द्र, निवासी गांव श्यामपुर गोरखूवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को दड़ा सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 980 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 13A-3-67 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।


🟦 संगड़ाह: अवैध शराब बरामद

पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गांव लुधियाना, डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह में रणवीर सिंह के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


🟦 संगड़ाह: मोटरसाइकिल हादसे में युवक की मौत

खरोटियों खाला के पास मोटरसाइकिल नंबर HP79-4037 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में चालक अरूण कुमार (22 वर्ष), निवासी गांव लालग, तहसील संगड़ाह की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई रमन (18 वर्ष) घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल हरिपुरधार की ओर जा रही थी, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल करीब 30 मीटर नीचे जंगल में गिर गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। इस मामले में धारा 281, 125A, 106 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।


🟦 सतयायी नाला हादसा: कार खाई में गिरने से एक की मौत

एक अन्य सड़क हादसे में गाड़ी नंबर HP-79-2810 सतयायी नाला के पास लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में अभिमन्यु (31 वर्ष), निवासी गांव लाना पालर की मौत हो गई, जबकि अशोक (28 वर्ष) और संजय कुमार (35 वर्ष) घायल हुए हैं। तीनों डेबरघाट से लौट रहे थे। घायलों को पहले सीएचसी संगड़ाह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया। अशोक को बेहतर उपचार के लिए नाहन रेफर किया गया।
इस संबंध में भी धारा 281, 125A, 106 BNS के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।