सिरमौर में डिजिटल फसल सर्वेक्षण

rakesh nandan

16/12/2025

सिरमौर जिला में कृषि विभाग द्वारा फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत फसल बुवाई से संबंधित जानकारी डिजिटल माध्यम से एकत्रित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ. राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए जिला के सभी किसान अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि फसलों का सर्वेक्षण सुचारू और समयबद्ध तरीके से किया जा सके।

उप निदेशक कृषि ने कहा कि डिजिटल सर्वेक्षण से किसानों की फसलों से संबंधित वास्तविक और सटीक डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा, जिससे कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और नीतियों का लाभ किसानों तक आसानी से पहुंच सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं। डिजिटल फसल सर्वेक्षण से कृषि योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को समय पर लाभ मिलेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।