सिरमौर क्रिकेट कप 2026: दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

rakesh nandan

13/02/2026

सिरमौर क्रिकेट कप 2026  के दूसरे दिन नाहन के नाहन चौगान मैदान में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। आज मुख्य अतिथि के रूप में विजय ठाकुर (अध्यक्ष, रेणुका बांध संघर्ष समिति) उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में परमजीत ठाकुर, राकेश, सुरेश ठाकुर, राजेश एवं अंकुश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

दिन के मैच परिणाम

पहला मैच कोणार्क ग्रुप और HP 79 हरिपुरधार के बीच खेला गया, जिसमें कोणार्क ग्रुप विजेता रही।

दूसरा मुकाबला एमबीएससी तिलकपुर और रोलेक्स स्टार दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें रोलेक्स स्टार दिल्ली ने जीत दर्ज की।

तीसरे मैच में हेंसी इलेवन और रेणुकाजी स्पोर्ट्स आजभोज आमने-सामने रहे, जिसमें रेणुकाजी स्पोर्ट्स आजभोज विजयी रही।

चौथा मुकाबला पीआरसी मटीयाना बी और महासू वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें पीआरसी मटीयाना बी ने जीत हासिल की।

पांचवें मैच में कोणार्क ग्रुप और रोलेक्स स्टार दिल्ली के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें एक बार फिर कोणार्क ग्रुप ने विजय प्राप्त की।

छठा मैच रेणुकाजी स्पोर्ट्स आजभोज और पीआरसी मटीयाना बी के बीच खेला गया।

सातवें मुकाबले में पीआरसी मटीयाना और कोणार्क ग्रुप आमने-सामने रहे। कोणार्क ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। समाचार लिखे जाने तक अंतिम परिणाम आना शेष था।

आयोजक यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब सिरमौर के मुख्य संयोजक ओपी ठाकुर एवं योगी ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। आयोजन समिति के सदस्य सतीश राणा, कपिल शनकवान, प्रदीप गुप्ता, धनवीर सिंह, राहुल शर्मा, रोशन, मनदीप ठाकुर, शानू ठाकुर, तनुज, आदित्य राज, अकरम, ध्रुव ठाकुर, निखिल, रोहित, पीयूष सहित अन्य युवा इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक दिशा देने का भी सशक्त माध्यम बन रही है।