अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अंतर्गत 10 फरवरी को संकन गार्डन, इंदिरा मार्केट, मंडी में सायं 6 बजे से शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।
जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए ऑडिशन आयोजित किया जा रहा है। यह ऑडिशन 5 फरवरी को टेनिस हॉल, पड्डल ग्राउंड, मंडी में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत गायन, वादन अथवा नृत्य की प्रस्तुति देने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन में उपस्थित होना अनिवार्य है। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
जिला भाषा अधिकारी ने सभी इच्छुक कलाकारों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर ऑडिशन में भाग लेने का आग्रह किया है।