शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों हेतु इंटरव्यू

rakesh nandan

10/12/2025

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगरैक ने बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड, झबोला (जिला बिलासपुर) के लिए 150 सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या अधिक निर्धारित है, जबकि दसवीं फेल उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम होना चाहिए।

कैंपस इंटरव्यू 15 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय सुन्नी, 16 दिसंबर को ठियोग, 17 दिसंबर को मशोबरा, 18 दिसंबर को रामपुर तथा 20 दिसंबर को चिड़गांव में आयोजित होंगे। प्रत्येक स्थान पर 30–30 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे और उम्मीदवारों को प्रातः 11 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना चाहिए। जो पंजीकृत नहीं हैं, वे eemis.hp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित उप-रोजगार कार्यालयों के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।