गंज बाजार में महिला अधिकार जागरूकता कार्यशाला

rakesh nandan

18/02/2026

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा बुधवार को गंज बाजार में महिला अधिकारों को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र चौहान, महापौर नगर निगम शिमला, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक कानून लागू किए गए हैं, लेकिन समाज में उत्पीड़न की घटनाएं अभी भी सामने आती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया।

महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि अधिकारों की जानकारी ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनने के लिए कानूनों की जानकारी होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह ठाकुर ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तहसीम ने स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि आईसीडीएस जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने वन स्टॉप सेंटर की जानकारी साझा की।

महिला आयोग की सदस्य सचिव बुश्रा अंसारी ने आयोग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेशभर में महिला अधिकारों को लेकर प्रभावी कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपमहापौर उमा कौशल, पार्षद सुषमा कुठियाला, विनोद भाटिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।