शिमला में “महानगर खेलो कुम्भ” का शुभारंभ

rakesh nandan

18/02/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला महानगर इकाई द्वारा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठन शक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महानगर खेलो कुम्भ” का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. किमी सूद उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का आधार सशक्त एवं स्वस्थ युवा शक्ति है और खेल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवानी चौहान, राष्ट्रीय सह-संयोजक खेलो भारत, ने भी युवाओं को खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण का संदेश दिया। महानगर खेलो कुम्भ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में संगठित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार करते हैं।