जिला प्रशासन शिमला ने आज गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 361 अवैध सिलेंडर और अवैध सिलेंडर से भरे तीन वाहन जब्त किए। यह कार्रवाई एसजेवीएन कार्यालय शनान के समीप स्थित एक गैस एजेंसी कार्यालय में की गई।
मौके पर त्वरित दबिश
जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही सुबह 10 बजे एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा को टीम सहित निरीक्षण के लिए भेजा गया। निरीक्षण के दौरान:
-
वाहन संख्या एचपी63सी-8101 से 23 खाली सिलेंडर
-
वाहन संख्या एचपी63-0383 से 06 खाली सिलेंडर
-
वाहन संख्या एचआर67इ-3833 से 240 भरे सिलेंडर (21 किलोग्राम)
-
कार्यालय परिसर से 4 खाली (12 किग्रा) और 1 खाली (14.2 किग्रा) सिलेंडर
जब्त किए गए।
नियमों का उल्लंघन
जांच में पाया गया कि गैस एजेंसी को सुपर स्टॉकिस्ट के तौर पर अनुमति तो थी, लेकिन भंडारण हेतु अधिकृत गोदाम नहीं था। इसके अलावा, एजेंसी द्वारा अनाधिकृत डीलरों को सप्लाई भी की जा रही थी। यह LPG (Regulation of Distribution) Order, 2000 और Gas Cylinder Rules, 2016 का स्पष्ट उल्लंघन है।
कुल जब्ती:
-
240 भरे सिलेंडर (21 किग्रा)
-
116 खाली सिलेंडर (21 किग्रा)
-
4 खाली सिलेंडर (12 किग्रा)
-
1 खाली सिलेंडर (14.2 किग्रा)
-
35 प्रेशर रेगुलेटर
रोहड़ू में भी कार्रवाई
इसी क्रम में रोहड़ू उपमंडल में भी निरीक्षण किया गया। यहां टीम ने 11 अवैध सिलेंडर जब्त किए।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि अवैध गैस सिलेंडरों की सप्लाई आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जन सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लगे सभी लोगों को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।