‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत जिला शिमला में विभिन्न विकास खंडों के 15 स्थानों पर नई उचित मूल्य दुकानें खोली जानी हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।
📍 इन स्थानों पर खुलेंगी नई उचित मूल्य दुकानें
विकास खंड रामपुर
ग्राम पंचायत दरकाली – दरकाली
ग्राम पंचायत शिंगला – ग्राम उमरी (वार्ड नं. 3)
ग्राम पंचायत काशापाट – ग्राम काशापाट (वार्ड नं. 1)
ग्राम पंचायत झाकड़ी – ग्राम झाकड़ी (वार्ड नं. 9)
विकास खंड जुब्बल
ग्राम पंचायत गिलटाढ़ी – गिलदाढ़ी
ग्राम पंचायत झगटान – झगटान
ग्राम पंचायत नन्दपूर – नन्दपूर
शिमला शहर
वार्ड नं. 34 – कनलोग
विकास खंड ठियोग
ग्राम पंचायत कलीण्ड – ग्राम वजैती
ग्राम पंचायत सन्धु – ग्राम रुन्कली
ग्राम पंचायत क्यारटु – क्यारटु (वार्ड नं. 2, टिक्कर लणु)
विकास खंड ननखड़ी
ग्राम पंचायत खमाड़ी – ग्राम खमाड़ी
विकास खंड नारकण्डा
ग्राम पंचायत बड़ागांव – ग्राम सराहन
ग्राम पंचायत खनेटी – ग्राम खनेटी (वार्ड नं. 5)
विकास खंड चौपाल
ग्राम पंचायत सरैन – सरैन (वार्ड नं. 7)
📝 आवेदन प्रक्रिया व पात्रता
नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्था
👉 emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
न्यूनतम योग्यता: मैट्रिक
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
📄 आवश्यक दस्तावेज
मैट्रिक एवं उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि हों)
वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज
बीपीएल / एससी / एसटी / ओबीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विधवा / एकल नारी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र
दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता का प्रमाण
पंचायत द्वारा जारी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (यदि उसी स्थान का हो)
शपथ पत्र कि स्वयं या परिवार का कोई सदस्य विधायक, सांसद या स्थानीय निकाय का निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं है
बिना पूर्ण दस्तावेजों के आवेदन अस्वीकृत / रद्द कर दिए जाएंगे।
📞 अधिक जानकारी के लिए
इच्छुक व्यक्ति कार्यालय के कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं या
📞 0177-2657022 पर दूरभाष से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।