शिमला में 28 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू

rakesh nandan

25/02/2026

शिमला में मार्केट फील्ड एजेंट के लिए कैंपस इंटरव्यू

Shimla के जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा मैसर्ज Verma Jewelers, सोलन के लिए मार्केट फील्ड एजेंट के 10 पदों हेतु 28 फरवरी 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।


योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं या स्नातक पास

  • कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य

  • आयु सीमा: 25 से 35 वर्ष

  • पुरुष एवं महिला दोनों पात्र

इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78078-36213 पर संपर्क किया जा सकता है।