ताल में 19 भेड़ों की नीलामी 15 जनवरी को

rakesh nandan

03/01/2026

पशु पालन विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 19 भेड़ों की नीलामी अब 15 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रजनन प्रक्षेत्र के परिसर में आयोजित की जाएगी।

लोहड़ी अवकाश के कारण बदली नीलामी तिथि

पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले यह नीलामी 13 जनवरी को निर्धारित की गई थी, लेकिन उस दिन लोहड़ी का अवकाश होने के कारण नीलामी की तिथि बदलकर 15 जनवरी कर दी गई है।

नीलामी की शर्तें और नियम

उपनिदेशक ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को 10 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को नीलामी पूरी होने के बाद छह घंटे के भीतर भेड़ों को प्रजनन प्रक्षेत्र के परिसर से बाहर ले जाना अनिवार्य होगा।

कार्य दिवसों में भेड़ों का अवलोकन संभव

नीलामी में रुचि रखने वाले व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक प्रजनन प्रक्षेत्र ताल पहुंचकर भेड़ों का अवलोकन कर सकते हैं। नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222476 पर संपर्क किया जा सकता है।