शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शांत महायज्ञ झडग में शामिल

rakesh nandan

04/12/2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर गुरुवार को उपमंडल जुब्बल के झडग में 54 वर्षों बाद आयोजित शांत महायज्ञ के शुभारंभ में पहुंचे। नागेश्वर देवता की अगुवाई में यह आयोजन बुशहर क्षेत्र के लगभग 20 देवताओं की उपस्थिति में हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने इसे हिमाचल की देव संस्कृति का अद्वितीय और ऐतिहासिक क्षण बताया।

प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए पुलिस, अग्निशमन, जल शक्ति, विद्युत विभाग और ट्रैफिक प्रबंधन सहित व्यापक इंतजाम किए हैं। मंत्री ने महायज्ञ के उपरांत पब्बर नदी आधारित उठाऊ जलापूर्ति योजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य, पंचायत प्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।