शिमला || 19 सितंबर, 2024 || छात्रों की अनेक मांगो को लेकर SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा छात्रपाल का किया घेराव किया गया जिसमे अभी तक जो है हॉस्टल की दूसरी लिस्ट नही निकाली गयी है छात्रों को जो बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। श्वविद्यालय प्रशासन काफी लंबे से जो है छात्रों को हॉस्टल नहीं दे पा रहे है छात्र जो है काफी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में अभी तक पानी की सुविधा भी नहीं दी गई है। छात्रों का मानना है की हॉस्टल मे अच्छी खाने की गुणवत्ता नही दी जा रही है जिससे छात्र हॉस्टल के खाना खाने से बीमार हो रहे है।

एसएफाई का मानना है की हॉस्टल लिस्ट से जिन मेरिटोरियस छात्रों को बाहर कर दिया गया है उसके चलते छात्र अपनी पढ़ाई को आधे मे छोड़ कर वापिस घर चले गये है, साथ ही साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने SC के आरक्षण को जो ख़त्म कर दिया गया है SC के छात्रों को जो हॉस्टल लिस्ट से बहार कर दिया है। अगर आने वाले समय मे मेरिटौरियस छात्रों को जो है हॉस्टल की सुविधा प्रदान् नही की गयी ओर छात्रों की मांगो को पूरा नही किया गया तो एसएफाई सभी छात्रों को लामबंद करते हुए ऊग्र आंदोलन करेगी ।

Leave a Comment