सिक्योरिटी गार्ड भर्ती: 5 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

rakesh nandan

04/02/2026

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार के इच्छुक पुरुष उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों हेतु साक्षात्कार 05 फरवरी, 2026 को आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि SIS India Limited (आरटीए हमीरपुर) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, चंडीगढ़, जीरकपुर, मोहाली और खरड़ में की जाएगी।

इन पदों के लिए 10वीं पास अथवा फेल कोई भी आवेदक पात्र होगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही लंबाई 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक तथा वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 8 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतन 15,000 रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 24,000 रुपये तक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, ईएसआई, इंश्योरेंस, पेंशन एवं मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को शाहतलाई, जिला बिलासपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें होटल, मॉल, कंपनियों अथवा औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। छह माह या एक वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर केंद्र सरकार की ईएलआई योजना के तहत 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिसके लिए आवेदक का किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी 05 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:30 बजे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं रोजगार पंजीकरण पत्र सहित जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।