सिक्योरिटी गार्ड के 60 पद, जनवरी में कैंपस इंटरव्यू

rakesh nandan

12/01/2026

इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 60 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए जनवरी माह में विभिन्न स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि 16 जनवरी को श्री नैना देवी जी, 19 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर तथा 27 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक निर्धारित की गई है। पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की आयु 20 से 36 वर्ष होनी अनिवार्य है।

शारीरिक मानकों के अनुसार पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच एवं न्यूनतम वजन 60 किलोग्राम, जबकि महिला उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

चयनित अभ्यर्थियों को 10,500 रुपये से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि, स्थान और समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग लें।