धारा 118 संशोधन पर ट्रस्ट का कड़ा विरोध

rakesh nandan

09/12/2025

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट, चिंतपूर्णी ने धारा 118 में प्रस्तावित संशोधन को हिमाचल की भूमि सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कड़ा विरोध किया है। ट्रस्ट अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि धारा 118 हिमाचल की पहचान और भूमि संरक्षण की मजबूत दीवार है। इसे कमजोर करना भूमि को मुक्त बाजार में धकेल देगा, जिससे स्थानीय लोगों, भविष्य की पीढ़ियों, पर्यावरण और खेती योग्य जमीन पर दूरगामी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ट्रस्ट ने मांग की है कि संशोधन तुरंत वापस लिया जाए और भूमि सुरक्षा पर व्यापक जन–मशविरा कर दीर्घकालिक नीति तैयार की जाए।