Rohit Thakur 02 मार्च 2026 को कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री कोटखाई में उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय के राजस्व अभिलेख कक्ष का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह नवीनीकृत उप-न्यायाधीश न्यायालय का निरीक्षण करेंगे।
पशु चिकित्सालय का लोकार्पण
रोहित ठाकुर नव उन्नत उप-विभागीय पशु चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे और पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित ब्रीडर्स कैंप में भाग लेंगे।
संपर्क मार्ग का उद्घाटन
इसके पश्चात शिक्षा मंत्री कथाण्डी में संपर्क मार्ग दवाण्डी-कथाण्डी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और क्षेत्र की जनसमस्याएं भी सुनेंगे।