सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता

rakesh nandan

03/01/2026

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा सड़क सुरक्षा–फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

🎬 15 फरवरी तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां

इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति हिंदी या अंग्रेजी भाषा में सड़क सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्म या वीडियो बनाकर भाग ले सकता है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि 15 फरवरी तक ई-मेल के माध्यम से departmentoftransporthp@gmail.com पर भेज सकते हैं अथवा स्वयं परिवहन निदेशालय में जमा करवा सकते हैं। लघु फिल्म या वीडियो की अधिकतम अवधि पांच मिनट निर्धारित की गई है।

🏆 चार आयु वर्गों में दिए जाएंगे पुरस्कार

परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता चार आयु वर्गों —
18–25 वर्ष, 25–32 वर्ष, 32–40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक — में आयोजित की जा रही है।

प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 अन्य प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र मिलेगा।

☎️ जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2808950, 9805473133 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा इच्छुक प्रतिभागी आरटीओ कार्यालय हमीरपुर से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।