आरकेजीएमसी हमीरपुर में एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक
Dr. Radhakrishnan Government Medical College Hamirpur (आरकेजीएमसी) की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक प्रधानाचार्य Dr. Ramesh Bharti की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, संबंधित विभागों, हॉस्टल एवं पीजी संचालकों तथा विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
रैगिंग रोकने के लिए सख्त निगरानी
बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए परिसर, हॉस्टल और पीजी में रैगिंग रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में रैगिंग का कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है।
सभी सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग
संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना
एंटी-रैगिंग स्क्वायड द्वारा नियमित हॉस्टल व पीजी जांच
के निर्देश दिए गए।
पुलिस गश्त और डाटा साझा
प्रधानाचार्य ने पुलिस अधिकारियों से हॉस्टलों और पीजी के आसपास गश्त बढ़ाने का आग्रह किया महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के स्थानीय पते का विवरण एकत्र करने के लिए गूगल लिंक जारी किया है, जिसे पुलिस के साथ साझा किया जाएगा ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विद्यार्थियों से लिया फीडबैक
बैठक में विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से सुझाव और फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देसराज शर्मा, डीएसपी हरीश गुलेरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।