बिजली बिल जमा न करने पर आपूर्ति बंद: टाशी नेगी

rakesh nandan

03/01/2026

टाशी छोडुप नेगी, वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता विद्युत ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उप-मंडल रिकांग पिओ के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे अपने बिजली बिल की बकाया राशि एक माह के भीतर जमा कर दें, अन्यथा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

उपभोक्ता विवरण दर्ज करवाना जरूरी

वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता ने बताया कि सभी उपभोक्ता अपने बिल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए विभागीय कार्यालय में अपना विवरण दर्ज करवाएं, ताकि बिल की सूचना और अन्य अपडेट एसएमएस के माध्यम से समय पर प्राप्त हो सकें।

इन माध्यमों से कर सकते हैं बिजली बिल का भुगतान

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान

  • विभाग के ऑनलाइन पोर्टल/ऐप पर उपभोक्ता नंबर से लॉगिन कर,

  • विभाग के बिल संग्रह केंद्र,

  • लोक मित्र केंद्र,

  • यूपीआई, नेट बैंकिंग,

  • क्रेडिट या डेबिट कार्ड
    के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

स्मार्ट मीटर और बिल न मिलने की सूचना दें

टाशी छोडुप नेगी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर स्थापित नहीं हुए हैं, वे इसकी जानकारी तुरंत विभागीय कार्यालय को दें, ताकि मीटर बदला जा सके। इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं को पिछले दो–तीन महीनों से बिजली बिल प्राप्त नहीं हो रहा है, वे भी शीघ्र विद्युत कार्यालय को सूचित करें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।