अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल रिकांग पिओ और भावानगर के अंतर्गत आने वाले ऐसे सभी विद्युत उपभोक्ता, जिन्होंने अभी तक अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से राशि जमा कर दें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में भुगतान न करने की स्थिति में बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की होगी।
अधिशाषी अभियंता ने कहा कि सुविधा की दृष्टि से उपभोक्ता विभागीय कार्यालय में जाकर अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करवाएं, जिससे उन्हें बिजली बिल से संबंधित जानकारी, भुगतान अलर्ट और अन्य अपडेट एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो सकें।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाइन पोर्टल, निकटतम विभागीय बिल संग्रह केंद्र, लोक मित्र केंद्र, यूपीआई, नेट बैंकिंग अथवा डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
इसके अलावा जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर स्थापित नहीं हुए हैं, वे विभाग को तुरंत सूचित करें ताकि मीटर को बिना किसी देरी के बदला जा सके। साथ ही जिन उपभोक्ताओं को पिछले दो से तीन महीनों से बिजली बिल प्राप्त नहीं हो रहे हैं, वे भी तत्काल कार्यालय से संपर्क करें।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिलों का भुगतान कर अनावश्यक असुविधा से बचें।