शिमला में 29 से 31 अगस्त तक होगा भव्य खेल आयोजन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त, 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय शिमला द्वारा 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

विभिन्न खेलों का आयोजन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने जानकारी दी कि इस दौरान बॉक्सिंग, कबड्डी, वॉलीबॉल, रेस, रस्सा-कस्सी और अन्य स्थानीय खेल आयोजित होंगे।

29 अगस्त, 2025

  • शिमला (बैडमिंटन हॉल, चौड़ा मैदान): बैडमिंटन, पिठ्ठू, रस्सी कूद, थ्री लेग रेस

  • जुन्गा मैदान (शिमला): हॉकी ट्रायल

  • राजकीय महाविद्यालय ग्राउंड नेरवा (चौपाल): कबड्डी, बैडमिंटन

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर (रामपुर): पिठ्ठू, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्सा-कस्सी

  • इंडोर/आउटडोर स्टेडियम रोहड़ू (शिमला): बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी

30 अगस्त, 2025

  • नगर निगम मैदान, संजौली (शिमला): वॉलीबॉल, कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन

  • राजकीय महाविद्यालय ग्राउंड नेरवा (चौपाल): रस्सा-कस्सी, म्यूजिकल चेयर, रिले 4×400, मटका फोड़, स्किपिंग रोप

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर (रामपुर): बॉक्सिंग

  • इंडोर/आउटडोर स्टेडियम रोहड़ू (शिमला): पिठ्ठू, रस्सा कस्सी, स्किपिंग, म्यूजिकल चेयर

31 अगस्त, 2025

  • शिमला (सीटीओ से अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान तक): 5 कि.मी. रेस

  • राजकीय महाविद्यालय ग्राउंड नेरवा (चौपाल): क्रॉस कंट्री 12 कि.मी.

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर (रामपुर): मैराथन 5 कि.मी. व साइकिलिंग 10 कि.मी.

  • इंडोर/आउटडोर स्टेडियम रोहड़ू (शिमला): मैराथन 6 कि.मी.

इस वर्ष की थीम और टैगलाइन

  • थीम: हर गली, हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान

  • टैगलाइन: एक घंटा खेल के मैदान में

इस थीम के तहत मनोरंजक और प्रतिस्पर्धी खेलों के माध्यम से शारीरिक गतिविधि, समावेशिता और टीम वर्क को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों, संगठनों और स्थानीय समुदायों में फिटनेस की संस्कृति को प्रेरित किया जाएगा।

जनता से आह्वान

अधिकारी ने स्थानीय स्कूलों, युवाओं और बुजुर्गों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और खेल भावना को प्रोत्साहित करें।