रामपुर में आईटी शिक्षक के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 को

rakesh nandan

25/02/2026

27 फरवरी को आईटी शिक्षक पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

मैसर्ज एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस चाटी (नजदीक रामपुर बस स्टैंड) में आईटी शिक्षक के 02 पदों को भरने के लिए 27 फरवरी 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से कैंपस के मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर में होगा। जिला रोजगार अधिकारी Praveen Nagarik ने बताया कि आईटी शिक्षक (पुरुष एवं महिला) के कुल दो पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।


शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:

  • ओ लेवल / ए लेवल

  • पीजीडीसीए

  • सीएसई

  • बीसीए

  • बीएससी (आईटी)

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।


आवश्यक दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने साथ:

  • सभी मूल प्रमाण-पत्र

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र

  • अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो)

  • अद्यतन बायोडाटा/रिज्यूम

लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना भी आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।


संपर्क विवरण

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष नंबर:
86298-46600, 85447-04446 एवं 82194-15673 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।