नाहन में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत बांस रोपण कार्यक्रम

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत नाहन वन मंडल में बांस वाला C-3 क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन अरण्यपाल नाहन व वन मंडल अधिकारी नाहन द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वन अरण्यपाल श्री चंद लाल ने महिला मंडल/आशा समूह व स्थानीय ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं व ग्रामवासियों के सहयोग से 1600 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें आवल, जामुन, बांस, अर्जुन सहित अन्य प्रजातियां शामिल हैं।

वन मंडल अधिकारी ने लोगों को पौधों की देखभाल और जंगल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए महिला समूह को भी प्रोत्साहित किया और बताया कि इस कार्य में सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

इस मौके पर वन खंड अधिकारी नाहन, वन रक्षक, बांस वाला बीट, जलवायु बीट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment