नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी आगामी 21 जनवरी, 2026 को जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मंत्री राजेश धर्माणी प्रातः 10 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में इंटक एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसके उपरांत प्रातः 11:30 बजे मंत्री बीडीओ कार्यालय घुमारवीं के सम्मेलन कक्ष में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु खेल, आवास, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य प्रशासनिक प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी। मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा की जाने वाली यह समीक्षा बैठक प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल आयोजन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।