भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनावों को लेकर झूठा माहौल (False Narrative) बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव परिणामों पर दोहरी नीति अपनाते हैं —
अगर कांग्रेस जीतती है तो चुनाव सही मानते हैं।
अगर हारती है तो चुनाव आयोग और भाजपा पर आरोप लगाते हैं।
प्रतिभा सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया
डॉ. बिंदल ने कहा कि राहुल गांधी की देखा-देखी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी 2024 के लोकसभा चुनाव पर सवाल उठाए।
उन्होंने याद दिलाया कि —
2022 में भी वही चुनाव आयोग और केंद्र में मोदी सरकार थी।
उस समय कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आई और चुनाव सही बताया गया।
लोकसभा चुनाव को गलत कहना ‘‘मीठा-मीठा घप्प, कड़वा-कड़वा थू’’ की राजनीति है।
कांग्रेस पर तीखा हमला
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस हार का बहाना ढूंढ रही है।
कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आए।
हिमाचल में कांग्रेस पिछले 3 साल से झूठ के सहारे चल रही है।
जनता को चेतावनी
डॉ. बिंदल ने कहा कि देश और हिमाचल की जनता अब कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है और इनके झांसे में नहीं आएगी।