13 दिसंबर को पूह–स्पीति में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

rakesh nandan

11/12/2025

वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी ने बताया कि 66 केवी भोकतू–अकपा ट्रांसमिशन लाइन को योजनाबद्ध रूप से बंद किया जा रहा है, ताकि 22 केवी अकपा–खारो फीडर के रूट में बदलाव का कार्य पूरा किया जा सके और दोनों लाइनों के बीच आवश्यक सुरक्षा दूरी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि 66/22 केवी सब-स्टेशन अकपा में मरम्मत कार्य के कारण 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक पूह और स्पीति ब्लॉक के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अभियंता ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है।