कल्पा क्षेत्र में 14–16 जनवरी को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

rakesh nandan

13/01/2026

अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी. भोक्तु–कल्पा फीडर के अंतर्गत विभिन्न टावरों में मरम्मत कार्य किए जाने के कारण 15 जनवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक रोघी, कल्पा, चुंगलिंग, दूनी तथा चीनी गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अतिरिक्त चीनी बाजार में एल.टी. लाइनों के अपग्रेडेशन कार्य के चलते 14 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 तक प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक चीनी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए सहयोग की अपील की है।