डॉ वाई एस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन दिनांक 12 मार्च 2024 को अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित कर रहा है।

प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में माननीय विधायक, नाहन विधानसभा क्षेत्र अजय सोलंकी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस पारितोषिक वितरण समारोह में सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय परीक्षा की मेरिट में रहे विद्यार्थियों एवम 2023-24 में शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।

पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट कॉलेज वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। सभी पुरस्कार विजेताओं व पूर्व-विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे रिहर्सल के लिए महाविद्यालय प्रागण में उपस्थित हो जाएं ताकि समारोह को निर्विघ्न आयोजित किया जा सके।

Leave a Comment