NSUI मंडी जिला कार्यकारिणी गठित, अनित जसवाल ने की घोषणा

rakesh nandan

10/01/2026

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला मंडी की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह घोषणा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनित जसवाल द्वारा की गई। यह नियुक्तियां एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सह राज्य प्रभारी आकाश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश अभिनंदन ठाकुर की स्वीकृति से की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी की गई सूची के अनुसार रवि ठाकुर एवं करण सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दिम्पल कुमार, अर्पित वर्मा एवं गौरव पंडित को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहित ठाकुर को जिला संगठन महासचिव बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त रणवीर राणा, शिवम कुमार, निशांत सिंह एवं शुभम महंत को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। जबकि सचिता सैनी, विशाल ठाकुर, सतीश ठाकुर, आशीष कुमार, चेतन ठाकुर, विजय कुमार, रोहित शर्मा, देवेंद्र ठाकुर एवं सत्यम सकलानी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्ष अनित जसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि नई कार्यकारिणी छात्र हितों की रक्षा, शैक्षणिक मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।