संजौली महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिमला जिला प्रभारी नितिन देष्टा द्वारा की गई।

बैठक में अनेकों नए छात्र NSUI की विचाराधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने को तैयार हुए। जिला के प्रभारी नितिन देष्टा ने कहा की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी का निर्माण करना व महाविद्यालय में Nsui को किस तरिके से मजबूत करना है इस विषय को लेकर चर्चा की गई।

इस बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रजत भारद्वाज भी मौजूद रहे। उन्होंने कहां की NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार जी द्वारा चलाई गई मुहिम “जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा इंडिया ” के बारे में भी छात्रों को अवगत करवाया।इस बैठक में विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष चंदन महाजन, जिला महासचिव गोल्डी मेहता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment