हिमाचल तारपीन प्रोडक्ट्स में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 11 अगस्त को रोजगार शिविर का आयोजन
नाहन || 1 अगस्त 2025 || जिला रोजगार अधिकारी श्री जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को प्रातः 11 बजे एक दिवसीय भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती शिविर मैसर्ज हिमाचल तारपीन प्रोडक्ट्स प्रा0 लि0, गांव मेन थापल, तहसील नाहन में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कुल 28 पदों पर भर्ती की जानी है, जिनमें: बॉयलर अटेंडेंट – 03 पद प्रोडक्शन – 05 पद इलेक्ट्रीशियन – 02 पद क्यूए (QA) – 06 पद क्यूसी केमिस्ट (QC Chemist) – 12 पद शामिल हैं।
Read more