मुख्यमंत्री सहारा योजना बनी गरीब परिवार का सहारा, हर महीने मिल रहे 3000 रुपये
कहते हैं कि बीमारी और गरीबी किसी दुश्मन को भी न मिले, लेकिन अगर कोई गरीब गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो और कमाने के लायक न रहे, तो उसके सामने सबसे बड़ा सवाल जीवनयापन का होता है। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सहारा योजना ऐसे ही असहाय लोगों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है। गंभीर बीमारी में राहत इस योजना के तहत गंभीर बीमारी या दुर्घटना के कारण बिस्तर या घर तक सीमित हो चुके लोगों को 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में लोग इस योजना से लाभान्वित हो
Read more