उपायुक्त ने राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरोली का किया निरीक्षण
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरोली का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की सभी कक्षाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना की। बच्चों ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर बेहद उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दिए, जिससे उपायुक्त जतिन लाल काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे उत्साही और आत्मविश्वासी विद्यार्थी किसी भी शिक्षण संस्थान का गौरव होते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों पर मधुर प्रस्तुतियां भी
Read more