राजेश धर्माणी ने अंडर-14 जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास होता है। मंत्री धर्माणी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस प्रतियोगिता में जिला के 5 जोन और 39 डायरेक्ट पार्टिसिपेशन स्कूलों के कुल 468 छात्र भाग ले रहे हैं, जो कबड्डी, वॉलीबॉल,
Read more