राजगढ में श्रमिकों के लिए लगा मेगा जागरूकता शिविर

प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सिरमौर द्वारा आज राजगढ़ में मजदूरों और कामगारों के लिए एक दिवसीय मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण समिति के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। शिविर में लगभग 500 श्रमिकों ने भाग लिया। इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने कामगारों को कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड लगातार श्रमिकों के हित में कार्यरत है और उनका उद्देश्य प्रत्येक श्रमिक को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना

Read more

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बरठीं बस हादसा स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लिया

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बरठीं बल्लू बस हादसा स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने मौके पर राहत और बचाव कर्मियों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद बरठीं सिविल अस्पताल जाकर उन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। जयराम ठाकुर ने प्रभावित परिवारों के अंतिम संस्कार में भी शामिल होकर उन्हें सांत्वना दी। मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि यह घटना दिल को दहलाने वाली है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने भारतीय जनता

Read more

ऊना में 9 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ होगा संचालित

ऊना जिले में 9 अक्टूबर से 8 दिसंबर 2025 तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ संचालित किया जाएगा। यह अभियान पूर्व में चलाए गए अभियानों का तीसरा चरण है, जो नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और ऊना को तम्बाकू मुक्त जिला बनाना है, ताकि ‘तम्बाकू मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा सकें। यह जानकारी सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने बुधवार को आयोजित बैठक के बाद दी।

Read more

अनिरुद्ध सिंह 09 अक्टूबर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगे

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 09 अक्टूबर, 2025 को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री जन समस्याओं को सुनने और स्थानीय मुद्दों का समाधान करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है: भरेच: प्रातः 11.30 बजे लोहा (संघन पुल): दोपहर 1 बजे जुन्गा: दोपहर 2 बजे पजेली कोहन: दोपहर 3.45 बजे कवालग मजार (तारा माता मंदिर): सायं 5.20 बजे मंत्री अनिरुद्ध सिंह जनता से संवाद कर उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित

Read more

हिमाचल सरकार की शिक्षा ऋण योजना से एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा में मदद

हिमाचल प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के युवाओं को तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा ऋण योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत: 75,000 रुपये तक का ऋण पूरी तरह ब्याज मुक्त है। 75,000 से 1.5 लाख रुपये तक का ऋण 4-5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध है। ऋण लेने के लिए छात्र के माता-पिता या अभिभावक का सह-ऋणी होना आवश्यक है। यह सुविधा केवल उन्हीं परिवारों के छात्रों को दी जाती है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम है। यह

Read more

आईटीआई ऊना में मोटर ड्राइविंग और हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ऊना ने सत्र 2025-26 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग में दाखिले हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 है। प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क भुगतान करके संबंधित संस्थान से आवेदन प्रपत्र किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण की वार्षिक फीस 10,570 रुपये है। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु कम से कम 20 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही,

Read more

जेएनवी पेखुबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखुबेला के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix9 कक्षा 11वीं:

Read more

जिला हमीरपुर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 2860 मेडिकल कैंप आयोजित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिला हमीरपुर में कुल 2860 मेडिकल कैंप आयोजित किए गए। ये कैंप हेल्थ वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नागरिक अस्पतालों में लगाए गए, साथ ही मल्टी-स्पेशलिटी कैंप भी आयोजित किए गए। डॉ. चौधरी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच करना था। 15 से 49 साल की महिलाओं में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, छाती का कैंसर और अन्य असंक्रामक रोगों की जांच की गई।

Read more

हिमाचल प्रदेश में 15वें अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 2025 का आयोजन

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 2025 (IDDRR-2025) के अवसर पर राज्य में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया है। इस वर्ष का विषय है: “आपदाओं के लिए नहीं, बल्कि लचीलेपन के लिए धन”, जिसका उद्देश्य है कि आपदा से पहले लचीलापन निर्माण के लिए निवेश किया जाए, न कि केवल आपदा के बाद राहत पर ध्यान दिया जाए। एचपीएसडीएमए के अनुसार, उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भयानक बाढ़, भूस्खलन और अन्य आपदाओं ने भारी तबाही मचाई। हिमाचल प्रदेश में

Read more

सिरमौर में 9 अक्तूबर से शुरू होगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0

उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान – 3.0 की रूपरेखा पर चर्चा हुई, जो 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर 2025 तक सिरमौर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि अभियान का उद्घाटन 9 अक्तूबर को नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय से विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की जागरूकता रैली के माध्यम से किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। प्रियंका वर्मा ने

Read more

जिला किन्नौर में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु विकास खंड अधिकारियों को नियुक्ति

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा 01 अक्टूबर, 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, जिला किन्नौर के पूह, कल्पा और निचार खंडों के विकास खंड अधिकारियों को उनके संबंधित ब्लॉकों में पुनरीक्षण प्राधिकारी (Revising Authorities) के रूप में नामित किया गया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि ये प्राधिकारी अपने-अपने ब्लॉकों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के सभी निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य का संचालन करेंगे और नामावली से संबंधित सभी दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करेंगे। निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन

Read more

झंडूता बस दुर्घटना में राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत और आर्थिक सहायता का किया ऐलान

झंडूता तहसील के ग्राम भल्लू में सोमवार देर शाम भूस्खलन की चपेट में आई निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए हैं। इस हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने इस अत्यंत दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना न केवल प्रभावित परिवारों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा सदमा है। मंत्री धर्माणी घटना की सूचना मिलते

Read more

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन की छात्रा कोशल्या का CHO पद पर चयन

हिमाचल प्रदेश के नाहन में स्थित माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पूर्व छात्रा कोशल्या का चयन दाडो-देवरिया केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के सरकारी पद पर हुआ है। कोशल्या ने कॉलेज से जीएनएम नर्सिंग (बैच 2013–2017) की पढ़ाई पूरी की थी। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष अनिल जैन, प्राचार्या श्रीमती रिजी गीवर्गीस और संकाय ने कोशल्या को बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि नर्सिंग शिक्षा में संस्थान द्वारा दी जा रही सैद्धांतिक और नैदानिक प्रशिक्षण का परिणाम है। कोशल्या की सफलता इस बात का संकेत है कि छात्रा अपने कड़ी मेहनत, समर्पण और पेशेवर योग्यता

Read more

मुख्यमंत्री सुक्खू की पहल से युवाओं को सुरक्षित और वैध रूप से मिलेगा विदेशों में रोजगार

हिमाचल प्रदेश के युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक विशेष पहल की है। उन्होंने श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (HPSEDC) के माध्यम से एक ऐसी योजना आरंभ की है, जिससे प्रदेश के युवा कानूनी प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनुपालना करते हुए विदेशों में वैध रूप से नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अवैध एजेंटों के झांसे से बचाना और उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप विदेशों में सुरक्षित रोजगार प्रदान करना है, ताकि वे अपने और अपने

Read more

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

आगामी 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज रिकांगपिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (ITDP) के सम्मेलन कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि महोत्सव का आयोजन भव्य और सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि किन्नौर

Read more

हिमकेयर योजना के तहत डायलिसिस सेवाओं हेतु प्राइवेट अस्पतालों की इम्पैनलमेंट 31 मार्च 2026 तक बढ़ी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किडनी के मरीजों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर स्कीम (हिमकेयर) के अंतर्गत डायलिसिस सेवाओं के लिए प्राइवेट अस्पतालों की इम्पैनलमेंट अवधि को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, इन अस्पतालों की इम्पैनलमेंट अवधि 1 अक्तूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से किडनी रोगियों को डायलिसिस सुविधा

Read more

बिलासपुर में एमएसएमई सशक्तिकरण के लिए उद्योग विभाग की कार्यशाला संपन्न

हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग द्वारा जिला बिलासपुर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का मकसद राज्य में एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाना, नई तकनीकों को अपनाने को प्रोत्साहित करना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना तथा सतत औद्योगिक प्रथाओं को बढ़ावा देना था। कार्यशाला का शुभारंभ महाप्रबंधक, उद्योग विभाग बिलासपुर आर. अभिलाषी के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है, जो रोजगार सृजन, उत्पादन वृद्धि और ग्रामीण-शहरी औद्योगिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया

Read more

वीतराग मोटर्स के 25 वर्ष पूरे – प्रदूषण जागरूकता के लिए 50% की विशेष छूट

वीतराग मोटर्स ने अपने 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की है। इस अवसर पर संस्थान के संचालक मनीष जैन ने बताया कि लोगों में पलूशन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से उनके पलूशन चेक सेंटर पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। अब वाहन मालिकों को सर्टिफिकेट निम्न दरों पर मिलेंगे – दोपहिया वाहन : ₹50 चारपहिया वाहन : ₹70 डीजल वाहन : ₹80 यह सुविधा 9 अक्तूबर 2025 से 8 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। मनीष जैन ने बताया कि

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रात 1 बजे पहुंचे भल्लू गांव, लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायज़ा, मृतकों की संख्या 16

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने झंडूता तहसील के अंतर्गत ग्राम भल्लू में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना स्थल का देर रात लगभग 1 बजे दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ और पुलिस टीम से घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दु:ख-दर्द साझा किया। उन्होंने बरठीं अस्पताल में पहुंच कर अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने तथा प्रभावित

Read more

अनिरुद्ध सिंह ने कुसुम्पटी में विकास कार्यों की आधारशिला रखी, जनता को किया विकास कार्यों से अवगत

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ग्राम पंचायत कुफरी शवाह, जुग्गर और सतोग में आयोजित जनसभाओं में जनता को क्षेत्रीय विकास योजनाओं की जानकारी दी और कई सड़कों, मार्गों व पंचायत भवनों के निर्माण की आधारशिला रखी। मंत्री ने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। कुफरी पंचायत की 7 सड़कों की एफआरए मंजूरी के लिए दस्तावेज पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं और पिछले ढाई साल में 62 सड़कों को एफआरए मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि कुफरी में टूरिस्ट संख्या बढ़ने के कारण पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाएगा

Read more