सीमांत क्षेत्र रक्छम में 1.5 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ – जगत सिंह नेगी
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रक्छम गांव में लगभग 1.5 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन और 27 लाख रुपये की लागत से बने पशु औषधालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही, 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बौद्ध सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। शिक्षा क्षेत्र में नई पहल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन जैसी मूलभूत सुविधाओं
Read more