उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ
जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक आज उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, हितधारकों और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का औपचारिक शुभारंभ करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू सेवन एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि समाज पर भी इसके दुष्प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने युवाओं को इस
Read more